कहा कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता खुद अबैध खनन का आरोपी, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खनन के धंधे से जुड़ा हुआ

जसवाल, ऊना ( 15 जनवरी ) प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवम एचपीएससाईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने ऊना में प्रेस वार्ता में कहा कि नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जिन लोगों को साथ लेकर सड़को पर नारे लगा रहे है अधिकारियों से मिल रहे वह खुद ही अबैध खनन के धंधे में सलिप्त है । प्रो राम कुमार कुमार ने कहा कि ऊना में खनन के विरोध का प्रदर्शन करते जो अखवारों में आए है उस चित्र में जो मुकेश अग्निहोत्री के साथ कंधे के साथ कन्धा मिलाकर अबैध खनन की बात कर रहा नगनोली से कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मेहताब ठाकुर खुद अबैध खनन का आरोपी है जिसके खिलाफ अदालत में तीन – तीन केस चल रहे है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी अबैध खनन के धंधे से जुड़ा हुआ है क्योंकि इसी विनोद कुमार ने अपनी ग्राम पंचायत में स्वा नदी में रेत की माइनिंग लीज के पहले एनओसी दिया फिर बाद में जिसको एनओसी दिया उसी के साथ 15 प्रतिशत का हिस्सा ले लिया । उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने खनन मंत्री होते हुए 68 माइनिंग लीज जिला ऊना में बांटने का गोरख धंधा किया और इन 68 मे से 52 तो ऊना विधानसभा तथा हरोली विधानसभा में अपने चहेतों को बांटी । उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है सभी प्रकार के अबैध धंधो पर सख्ती बरती जा रही है चाहे वह अबैध खनन का धंधा हो जा चिट्टा माफिया का धंधा हो । अगर हिमाचल प्रदेश में माफिया का कोई सबसे जन्मदाता है तो वह मुकेश अग्निहोत्री है । मुकेश अग्निहोत्री ने अपने कार्यकाल में स्वां नदी में शरेआम पोकलेन मशीने ओर जेसीवी लगतीन्थि तथा मुकेश अग्निहोत्री की स्वां नदी की ओर जाना तो दूर देखने तक कि हिम्मत नही होती थी । वही दूसरी ओर भाजपा सरकार में उद्योग व खनन मंत्री बिक्रम ठाकुर स्वयं बार बार लीज स्थलों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे है । क्या मुकेश अग्निहोत्री अबैध खनन से जुड़े लोगों को साथ लेकर नारे लगाकर अपनी ही जग हसाई करवाते है क्योंकि सभी प्रकार के अबैध धंधो के मुख्य संरक्षक मुकेश अग्निहोत्री है ।
































