14 जनवरी को मकर संक्रांति पर स्थानीय अवकाश घोषित
जसवाल, ऊना (4 जनवरी)- जिलाधीश ऊना संदीप कुमार ने मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश घोषित (लोकल होली डे) कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए डीसी ने कहा कि 14 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थान तथा सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
































