राष्ट्रीय मार्ग की हालत सुधारने का दिया आश्वासन खेड़ा में भाजपा नेता की बेटी में शादी में शामिल होने आए थे केंद्रीय मंत्री
Baddi 15 फरवरी (शांति गौतम) केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्रक संचालकों को खाली ट्रक पर इनकम टैक्स पर राहत देने की बात कही है। साथ ही उन्होंने नालागढ़ – बद्दी राष्ट्रीय मार्ग की हालत सुधारने का भी आशवासन दिया। अनुराग ठाकुर शुक्रवार देर सांय खेड़ा गांव में भाजपा नेता हंस राजचंदेल के बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। नालागढ़ ट्रक आपरेटर संघ के कोषाध्यक्ष वीर सिंह चंदेल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से कहा कि सरकार ने 6 टायर ट्रक पर 12 टन माल लोड होता है। इस पर ट्रक संचालक ो से 18 टन माल का टैक्स वसूला जा रहा है। इसमें खाली टन ट्रक का वजन भी जोड़ा जाता है। 10 टायर ट्रक में 18 टन माल भरा जाता है लेकिन इस ट्रक से 28 टन माल पर टैक्स लिया जाता है। उनकी मांग ही की जितना माल ट्रक में लोड है उसका टैक्स लिया जाए न कि खाली ट्रक से इसे वसूला जाए। इस संबंध नालागढ़ ट्रक यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन के दिल्ली में भी अनुराग ठाकुर से मिला था। केंद्रीय मंत्री ने आशवासन दिया कि यह मामला उनके ध्यान में है और टैक्स माल ही लगना चाहिए न ही खाली ट्रक पर। इस बारे में स्टाफ के साथ मीटिंंग करके इसका हल निकला जाएगा। इसके अलावा पूर्व विधायक केेएक ठाकुर ने नालागढ़ बद्द्दी हाईवे मार्ग की खस्ता हालत पर बात की। जिस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों ने जमीन के मुआवजे को लेकर कोर्ट में गए है जिसके चलते मार्गो का कार्य अधर में है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में प्रदेश के मु यमंत्री से मिले और उन्हें इस समस्या से अवगत कराए। नालागढ़ से बद्दी तक मार्ग के बीच में दीवार देकर दोनो ओर कच्चे रास्ते को पक्का करा ले। जिससे इस संमस्या का क ाफी हद तक समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग को लेकर परिवहन मंत्री से भी बात की जाएगी। इस मौके पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, श्रवण सिंह चंदेल, हंसराज चंदेल, अमित चंदेल, प्रिंस, रविंद्र, जगन्नाथ चंदेल, मेला राम चंदेल, अशोक चंदेल समेत गणमान् य लोग उपस्थित रहे।