महादेव स्कूल के जे.बी.टी. अध्यापक कैलाश ठाकुर को मिला ‘नवोदय क्रांति स्मार्ट टीचर’ का अवार्ड
शांति गौतम बीबीएन 6 अक्टूबर ,अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के सरकारी अध्यापकों के सबसे बड़े परिवार ‘नवोदय क्रांति परिवार भारत’ की ओर से हिमाचल प्रदेश के25 नवाचारी शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी कार्यों के लिए इस वर्ष के ‘स्मार्ट टीचर अवार्ड’से सम्मानित किया गया है| नवोदय क्रांति परिवार की तरफ से यह सम्मान प्रति वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर प्रदान किए जाते हैं जिसका उद्देश्य देश की सरकारी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित कर उनकी कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करना है|नवोदय क्रांति परिवार इस समय पुरे भारत वर्ष के 20 से अधिक राज्यों में अपना कार्य कर रहा है| यह देश में सरकारी शिक्षा को शिक्षा के एकमात्र विकल्प के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य के साथ कार्य करना वाला एकमातर संगठन है | कैलाश ठाकुर को यह अवार्ड उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये अभूतपूर्व कार्यो के लिए प्रदान किया गया |






























