महाराणा प्रताप चौक देने पर सीएम जयराम ठाकुर का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने स्मृति चिन्ह देकर किया आभार व्यक्त
जसवाल, ऊना ( 10 दिसंबर ) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा गांव सलोह में महाराणा प्रताप चौक देने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लेहर बनी हुई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह चौक हरोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता राम कुमार की मेहनत से प्राप्त हुआ है। हरोली ब्लॉक के भाजपा अध्यक्ष रविंद्र जसवाल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला ऊना के युवा अध्यक्ष अमन ठाकुर और नरेंद्र सिंंह द्वारा राम कुमार जी को महाराणा प्रताप चौंक के बारे में बार-बार आग्रह करने पर उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने इसकी डिमांड को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा और मुख्यमंत्री जी ने तुरंत रामकुमार जी का कहना मान लिया और क्षेत्र की जनता को महाराणा प्रताप चौंक समर्पित कर दिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के इस कदम के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप चौक दिलवाने में जो भूमिका राम कुमार जी ने निभाई हैं उसके लिए हमारी सभा हमेशा उनकी आभारी रहेगी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला के युवा अध्यक्ष अमन ठाकुर नरेंद्र ठाकुर और अन्य सदस्यों द्वारा जयराम ठाकुर जी का महाराणा प्रताप चौक देने पर स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए संघर्ष किया और साथ- साथ समाज में भाईचारे को भी आगे बढ़ाया।
































