बरोटीवाला में केंद्रीय सतर्कता दिवस मनाया गया
बद्दी, 2 नवंबर (शांति गौतम) शनिवार को नेहरू युवा केंद्र सोलन के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में केंद्रीय सतर्कता दिवस मनाया गया।इसमें मुख्य अतिथि रहे बद्दी पुलिस से उप अधीक्षक अजय कुमार। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्राचार्य अक्षत ठाकुर ने की । उन्होंने बच्चों को भ्रष्टाचार से बचने के लिए जागरूक रहने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। इसके बाद स्थानीय पंचायत के अनिल कुमार ने बच्चों को भ्रष्टाचार के बारे और उससे बचने के लिए जानकारी दी। उन्होंने विजिलेंस विभाग के गठन और उसके कार्य प्रणाली के बारे में बच्चों को जानकारी कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डीएसपी अजय कुमार बच्चों को को बताया कि सरकार द्वारा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक केंद्रीय सतर्कता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे देश में विभिन्न स्थलों पर जाकर लोगो को विजिलेंस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम का बरोटीवाला स्कूल में समापन हो रहा है।बच्चों ने मुख्यातिथि से भ्रष्टाचार के विरुद्ध विजिलेंस विभाग कार्यवाही पर सवाल जवाब भी किये। कार्यक्रम के अंत मे नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं और स्कूल प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी।






























