जीजा माता सेवा न्यास ने मांग की लब जेहाद पर रोक के लिए कड़े कानून बनाने की
करनाल, आशुतोष गौतम। जीजा माता सेवा न्यास के वैनर तले महिला समाजसेवियों ने बल्लभगड़ में एक छात्रा की हत्या के विरोध तथा महिला उत्पीढऩ और लब जेहाद के खिलाफ कठोर कानून बनाने की माग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम डीसी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बल्लभ गढ़ में मुस्लिम युवक द्वारा निकिता की हत्या करने के मामले की सुनवाई फास्ट कोर्टसे करवाने की मांग की। डीसी निशांत यादव ने बताया कि सरकार लव जेहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाने के साथ महिला उत्पीढऩ और हत्या जैसे अपराधों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने जा रही हैं। प्रतिनिधमंडल की अगुवाई विभाग प्रमुख सीमा गुप्ता तथा प्रांत प्रमुख वैशाली खेड़ा ने की। इस अवसर पर मोहिनी, शारदा शर्मा, सीमा कश्यप, डा. मीनू ठाकुर, सुमन, प्रज्ञा खेड़ा भी मौजूद थीं। प्रदेश भर में बल् लभ गढ़ में दिन दहाड़े निकता तौमर की हत्या से रोष व्याप्त हैं। महिला समाजेवियों ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में धर्म परिवर्तन बढ़ रहा हैं। दूसरे धर्म के युवकों द्वारा हिंदू धर्म की युवतियों को अपने जाल में फंसा कर उन्हं बर्बाद किया जा रहा हैं। महिलाओं ने सरकार से धर्म परिवर्तन पर रोक ेलिए कानून बनाने बढ़ते लव जेहाद और विवाह की आए़ में धर्म परिवर्तन की आतंकवाद से जोड़ कर उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की हैं।

































