जसवाल , ऊना (18 सितंबर)- जिला के पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं व शौर्य पुरस्कार विजेताओं तथा उनके आश्रितों के लिए शहीद भगत सिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल सोहारी में 21 और 22 सितंबर को सैनिक कल्याण विभाग व 8 मैक (7 पंजाब) के संयुक्त तत्वावधान में वैटर्न आऊटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी उप-निदेशक जिला सैनिक कल्याण, ऊना मेजर रघवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वैटर्न आऊटरीच प्रोग्राम को निदेशक सैनिक कल्याण के बिग्रेडियर सुरेश कुमार वर्मा संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंयायत सोहारी, टकोली, चौली, बैरियां, जोल, खरयालता, अंबेहड़ा धीरज, चौकी, सूरी, सरोई, जबेहड़, तियाई, रिपोह मिसरां, पोलियां पुरोहितां व बडूही के पूर्व सैनिक, सैनिक विधवा तथा उनके आश्रित इस सम्मेलन में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में डाटा अपडेशन, पैंशन से संबंधित समस्याएं, मेडिकल सुविधा और सीएसडी कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि युद्ध विधवाओं व युद्ध में शहीद परिवारों के आश्रितों की समस्याओं बारे विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा वन रैंक-वन पैंशन व 7वें वेतन आयोग की भी जानकारी दी जाएगी।































