मोदी की डिप्लोमैसी के चलते अब अमेरिकी बाज़ार भारतीय कंपनियों के लिए खुल चुके
Baddi, 15 अप्रैल (शांति गौतम ) भारत सरकार द्वारा फार्मा कंपनियों डाक्टर रेड्डी, औरोबिन्दो फार्मा, सिप्ला, अजंता, कैडिला जैसी तमाम कंपनियों को एफ डी ए ने सिर्फ 1 हफ्ते में मंजूरी दी है, एफ डी ए की मंजूरियों के लिए पहले सालों तक का समय लगता था, फाइलों को लटका कर रखा जाता था, समस्या पैदा की जाती थी पर मोदी की डिप्लोमैसी के चलते अब अमेरिकी बाज़ार भारतीय कंपनियों के लिए खुल चुके है
अमेरिकी बाज़ार लाखों करोड़ डॉलर के है और इस बाज़ार के खुलने से भारतीय फार्मा इंडस्ट्री के लिए चांदी होने जैसा है, भारत की कंपनियों की आय अब काफी अधिक बढ़ेगी जिस से भारत में अच्छा पैसा आयेगा और भारत की इकॉनमी मजबूत होगी. एच डी एम ए की हिमाचल इकाई ने इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है और आह्वान किया है कि इस अवधि को नियमित किया जाए।
































