31 दिसम्बर तक कर सकते है आवेदन , कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. आदित्य प्रताप डबास ने दी जानकारी
करनाल, आशुतोष गौतम (17 नवंबर) हरियाणा सरकार ने किसान हित में अनकों योजनाएं शुरू की है जिनका लाभ किसानों को लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा मेें हर फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर बेचने के लिए मेरी फसल, मेरा ब्यौरा योजना के तहत पोर्टल पर रबी 2020 की फसलों के पंजीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। फसलों के पंजीकरण की अवधि 16 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2019 तक हैं। यह जानकारी कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. आदित्य प्रताप डबास ने दी। उन्होंने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाए। पोर्टल पर रबी 2020 की कृषि फसलों गेहूं, जौ, मक्का, चना, सूरजमुखी, मसूर, गन्ना, सरसों, धान, बाजरा, कपास, ग्वार, अलसी, मंूग, अरंडी, उड़द, अरहर, सोयाबीन व बागवानी फसले जैसे आलू, फूलगोभी, टमाटर, प्याज, गाजर, मटर, बैंगन, शिमला मिर्च, किन्नू व अमरूद आदि फसलों के पंजीकरण की अवधि 16 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2019 तक हैं। सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर पर इस योजना बारे जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने योजना की विशेषता की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को उनके ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन पर 10 रूपये प्रति एकड़ उनके खाते में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पंजीकरण से गिरदावरी आटोमैटिक की जाएगी और किसानों को घर बैठे गेट पास की सुविधा के साथ-साथ कृषि से संबंधित सारी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि आदान जैसे खाद और बीज की सब्सिडी समय पर मिल सकेगी और फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी में लाने की जानकारी मिल पाएगी, जिससे प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान समय पर जानकारी देकर फसल की बर्बादी से बचाव हो सकेगा।
































