रैली के माध्यम से दिया ऊर्जा बचाने का संदेश
करनाल, आशुतोष गौतम ( 19 दिसंबर ) वीरवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला में जिला प्रशसान की ओर से राष्ट्रीय ऊर्जा सरंक्षण दिवस मनाया गया जिसमें करनाल जिले के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह पुर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एक रैली का आयोजन किया गया रैली के माध्यम से ऊर्जा बचाने के विभिन्न उपायों के बारे संदेश दिया गया। रैली को सरपंच प्रतिनिधि मेहर सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान आरती देवी ने झंडी दिखाकर जन जागरण अभियान की शुरूआत की। जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र चौधरी ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। विद्यालय में पंहुचे सभी अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जुंडला विद्यालय की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से ऊर्जा बचाने का संदेश देते हुए बेहतरीन प्रस्तुति दी जिसका आए अतिथियों ने तालियां बजा कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र चौधरी द्वारा सम्मानित किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने ऊर्जा के सीमित साधनों को ध्यान में रखते हुए संसाधनों का विवेकपूर्ण प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सौर ऊर्जा के प्रयोग पर बल दिया। विद्यालय के पूर्व में रहे प्रधानाचार्या डा. सत्यपाल शर्मा ने भी बच्चों को ऊर्जा सरंक्षण की जानकारी उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या विनिता शर्मा ने दुसरे विद्यालयों से आए विद्यार्थियों एवं उनके साथ आए स्टाफ सदस्यों का आभार प्रकट किया।
यूं रहे परिणाम:
पेंटिंग प्रतियोगिता में जुंडला विद्यालय की छात्रापवन ने प्रथम, सांभली से दीपांशु द्वितीय एवं कलवेहडी से सिमरण तीसरे स्थान पर रही। सांईस कविज में जुंडला की पुष्पा व प्राची पहले, कलवेहडी की अंजलि व रिया दुसरे एवं जुंडला स्कूल से दीपक व केशव तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में निकिता जुंडला, शिवानी जुंडला एवं अंजलि सांभली रही।

































