अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया
राजीव धीमान, बंगाणा ( 25 जनवरी ) अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य डॉ आरती ने स्वयंसेवकों व स्टाफ को मतदान की शपथ दिलाई तथा भाषण प्रतियोगिता करवाई गई जिसका विषय था मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता इस प्रतियोगिता में सुलेखा ने प्रथम कनिका ने द्वितीय व शुभ लता ने तृतीय स्थान हासिल किया शालू मुनीश भारती अक्षय अलका रजनी इंदु अनु निशाने भी अपने विचार रखें डॉ आरती ने अपने संबोधन में कहा की हम लोकतांत्रिक देश के स्वतंत्र नागरिक हैं लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने अधिकार नागरिकों को मिलते हैं उनमें सबसे बड़ा अधिकार है वोट देने का अधिकार इस अधिकार को पाकर हर नागरिक मतदाता कहलाता है 25 जनवरी 1950 को चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी चुनाव आयोग के 61 वे स्थापना दिवस पर 25 जनवरी 2011 को पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया था तब से लगातार हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य युवाओं को मतदान के लिए जागरूक करना है अपने मत का सही प्रयोग करने तथा भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनावों के समय अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का विद्यार्थियों से आग्रह किया इस अवसर पर संजय शर्मा, राहुल शर्मा, अमन शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे

































