ऊना में नौसेना दिवस” पूर्व नौ सैनिकों द्वारा परिवार सहित धूमधाम से मनाया जाएगा
BHT news,ऊना, 11 दिसंबर : “नौसेना दिवस” को निजी होटल ऊना में पूर्व नौ सैनिकों द्वारा परिवार सहित मनाया जाएगा। नेवल एक्स सर्विसेमैन वेलफेयर एसोसिएशन जिला ऊना के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, लेफ्टिनेंट एस पी शर्मा, अमित कुमार , शिव कुमार, राजिंदर शर्मा के साथ मौके पर जा कर तैयारियों का जायजा लिया। यह जानकारी देते हुए प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया की, वर्ष 1997 से हर वर्ष जिला ऊना में ,”नौ सेना दिवस” मनाया जा रहा है। इस बार पहले से कहीं ज्यादा पूर्व नौ सैनिकों ने अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक “परिवार मिलन” समारोह मे भाग लेने की इच्छा जाहिर की है। इस को ध्यान में रखते हुए “नौ सेना दिवस” मनाने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस दिन सर्वप्रथम अपने प्रिय दिवंगत सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी, तदोपरांत पूर्व सैनिकों की समस्याओं बारे चर्चा होगी। महिलाओं की म्यूजिक चेयर प्रतियोगता, उछल कूद करने वाले छोटे छोटे बच्चों के मनोरंज हेतु किड्स बाउंसी, बड़ों के लिए तंबोला इत्यादि का इंतजाम किया गया है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को ईनाम दिए जाएंगे। प्रोग्राम सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 2.30 बजे तक चलेगा। हार्ट और मल्टी स्पेशलिटी निजी अस्पताल ऊना के डॉक्टर शैलेन्द्र एमबीबीस एम डी मेडिसिन पीजीआइएमएस रोहतक, पूर्व नौ सैनिकों को दिल का दौरा पड़ने के लक्षण, उसके फर्स्ट एड और बुढ़ापे की बीमारियों के मैनेजमेंट के बारे में बताएंगे। कमांडर कालिदास (सेo निo) ने सभी पूर्व नौसैनिकों से इस उत्सव में अपने परिवार सहित बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।




























