जितेंद्र, आकाश, पीयूष व लवप्रीत को किया स मानित, बीएड की प्रशिक्षु छात्रा रजनी बाला भी पुरुस्कृत
बददी, 22 नवबर (शांति गौतम) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम में मु य अतिथि के तौर पर जिला भाजपा प्रधान के.एल ठाकुर तथा जगपाल राणा एवं गुरब श चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे । राजपुरा के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया । इन कार्यक्रमों में मु यत: विद्यार्थियों द्वारा योग प्रदर्शन, पहाड़ी नाटी और पहाड़ी गिददा, प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहे । प्रधानाचार्य अदित कंसल द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई जिसमें विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद गतिविधियों, सांस्कृतिक एवं अन्य सह संज्ञानात्मक गतिविधियों और विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर राजपुरा विद्यालय की ओर से प्रकाशित गतिविधियां एवं उपलब्धियां नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया । मु य अतिथि द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई कर उन्हें इनाम से नवाजा गया जिनमें मु यत: अंडर-19 कबड्डी टीम के विजेता जितेंद्र, आकाश, पीयूष लवप्रीत आदि रहे । अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी टीम की छात्राओं एथलेटिक्स खेलों के विजेताओं और सर्वश्रेष्ठ योगा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और शैक्षणिक उपलब्धियों में श्रेष्ठ रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी स मानित किया गया । पारितोषिक वितरण के इस अवसर पर राजपुरा विद्यालय प्रबंधन की ओर से शुरू की गई विशेष परियोजना उत्कृष्ट अभिभावक स मान के तहत आठवीं कक्षा की अमृतपाल कौर को एवं उसके माता-पिता को विशेष स मान से नवाजा गया। अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के तहत स्कूल के भूतपूर्व छात्रों को भी स मानित किया गया । बीएड की प्रशिक्षु छात्रा रजनी बाला को भी राजपुरा विद्यालय में उनके विशेष योगदान के लिए स मानित किया गया । मु य अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि.विधर्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए।उन्होंने विजेताओं को बधाई दी व विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य अदित कंसल ने मु य अतिथि एवं अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह विद्यार्थियों में जिनका उन्हें वर्षभर इंतजार रहता है, नई ऊर्जा भर देते हैं तथा इनमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलता है द्यजगपाल राणा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार वितरण समारोह के इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्रधानाचार्य दिनेश सेठ,उपमा सहजपाल,सुभाष अग्निहोत्री, रमेश,किरण गर्ग,पूनम ठाकुर, बलजिंद्र कौर, रामपाल शर्मा ,पूर्व प्रधानाचार्य रमल प्रवीण सोनी व डी.वी. सोनी, बी.आर.सी. नालागढ़ कश्मीरी लाल, नालागढ़ कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम,अध्यापक सरिता कौंडल,मदन मोहन,शिक्षा कंसल, मनोज ,सुशील कुमार, उषा , सोनिया, विजय लक्ष्मी, मोनिका,विद्यार्थियों के अभिभावक स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य,बी डी सी सदस्य प्रकाश चन्द पप्पू, पंचायत उपप्रधान परमजीत सिंह, एवं स्थानीय विद्यालय के अध्यापक भी उपस्थित रहे ।
































