डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में एनसीसी कैडेट्स व रोलर स्केटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया
बीएचपी न्यूज, ऊना। मंगलवार को डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में एनसीसी कैडेट्स व रोलर स्केटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विदित हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने अपने अनुशासन,नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।प्राचार्य आर.एल पाठक द्वारा एनसीसी कैडेट्स व खिलाड़ियों को अनुशासन व विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रार्थना सभा में स्वर्ण,रजत , कांस्य पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।सम्मान पाने वालों में पुष्कल शर्मा,जसपिंदर सिंह ,आरव विशिष्ट ,सक्षम शर्मा ,नितिन धीमान, अर्श शर्मा, रिदम, सक्षम, वैभव शर्मा ,आर्यन शर्मा, रियांश ठाकुर ,आदित्य धनराज जोशी, आदित्य राणा, प्रीत सैनी, सौम्या, तरिता शर्मा, वंशिका सैनी, एरिका शर्मा, तन्वी जसवाल, अंबिका शर्मा ,आशिमा शर्मा को क्रमशः स्वर्ण, रजत पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में प्रतीका कौशल, रिद्धम ठाकुर, सूर्यांश सिंह, अनाया शर्मा ,अनिका शर्मा, कुलदीप सैनी, पुष्कल शर्मा अद्विका शर्मा ,विहान , विवांश सिंह,रुद्रांश लटठ को स्वर्ण ,रजत, कांस्य पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहन दिया गया।प्राचार्य आर.एल पाठक ने सभी प्रतिभागियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी क्षमताओं को पहचानें और उस पर कार्य करें| श्री पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि जब लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों तो कोई भी मंजिल संभव नहीं होती| उन्होंने एनसीसी कैडेटस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की नवोदय विद्यालय में भी प्रशंसा की गई, जिससे हमें गर्व महसूस होता है।उन्होंने एनसीसी प्रभारी प्रदीप शर्मा व खेल प्रभारी राहुल कपिल के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बबीता जोशी व पूनम खन्ना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।































