डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में विश्व जनसंख्या दिवस’ पर पोस्टर मेकिंग’ व ‘नारा लेखन’ प्रतियोगिता का किया आयोजन
बीएचटी न्यूज, ऊना: डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत ‘पोस्टर मेकिंग’ व ‘नारा लेखन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की शिक्षा, जनसंख्या स्थिरता ,लैंगिक समानता तथा किशोर- किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना था।छात्रों ने पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन द्वारा ‘पृथ्वी ही है मनुष्य का स्वर्ग घर जनसंख्या वृद्धि से इसे ना बनाओ नरक’ ‘हिंदू मुस्लिम सिख ,इसाई छोटे परिवार में सबकी भलाई’, ‘आबादी पर करो नियंत्रण तरक्की को दो आमंत्रण ‘संदेश द्वारा जागरूक किया।प्राचार्य आर.एल पाठक ने छात्रों से संवाद किया और बताया कि जनसंख्या स्थिरता सभी को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक प्रगति दे सकती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियां हमारे समक्ष हैं। असीमित जनसंख्या वृद्धि से न केवल पर्यावरण पर दबाव पड़ता है, बल्कि प्राकृतिक संसाधन भी सीमित होते जा रहे हैं |छात्रों के रूप में आप लोगों की भूमिका इस दिशा में महत्वपूर्ण है, जब आप जागरूक होंगे तभी समाज और देश भी जागरूक होगा। प्राचार्य आर.एल पाठक ने विज्ञान शिक्षिका प्रवीण सहगल ,वैशाली, रमनप्रीत के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रामकुमार धीमान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
































