जरूरी सेवाएं नही होंगी बाधित: भौरिया
करनाल, आशुतोष गौतम ( 26 मार्च ) कोविड-19 महामारी के रूप में विश्व के सामने आया है। इसको हराने के लिए हमें सरकार द्वारा जारी की गई गाईडलाईन की पालना करना अति आवश्यक है कोरोना से बचाव के लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल तक पुरे भारत को लॅाक डाउन किया गया। जिसके कारण कोरोना से बचाव के लिये जिला करनाल को भी पूर्ण रूप से लॉक डाउन किया गया है। एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने करनालवासियो को इस बात का यकीन दिलाया है कि सभी जरूरी सेवाऐ किसी भी रूप में बाधित नही होगी। सभी पुलिस कर्मचारियो को आदेश दे दिये गये है कि आवश्यक सेवाओ के लिए जो वॉलिंटियर को अनुमति पत्र जारी किये गये है या किसी वजह से नही जारी किये गयेे उनको रोका नही जाऐगा जैसे दुध, राशन, सब्जी, फल, पेट्रोल पम्प, बैंक, दवाई विक्रेता, अखबार पहुचाने, खेती-बाडी से सम्बन्धित वाहन, पशुओं के चारे से सम्बन्धित, आई.टी. सर्विस, डाटा सैन्टर, सम्बन्धित कर्मचारी/संस्था, होस्पीटल, मिडिया संस्थान, इलेक्ट्रिसिटी, गैस सर्विस, अखबार के वितरण से सम्बन्धित व्यक्ति व वाहन को रोका नही जाऐगा क्योकि अखबार के उचित जानकारी पहुचाने को माध्यम है। श्री भौरिया ने कहा कि अफवाह फैला कर भय उत्पन्न ना करे। यह समय केवल घर मे रह कर देश के प्रति वफादारी दिखाने का समय है। केवल एमरजेन्सी हालात में घर से बाहर निकलना अलाउड किया जाएगा। दुसरो के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। इससे पुर्व भी धारा 144 की उल्घना करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की गई है। आगे भी इसको और सख्ती से लागू किया जाएगा। सभी आवश्यक वस्तुऐ आपके दरवाजे तक पहुचाने के लिए प्रशासन तैयार है, और पहुचाई भी जा रही है। इसके अलावा जो दुकाने अनुमति के साथ खुली हुई है जैसे मैडिकल स्टोर उनको यह अपील की जा रही है कि दुकान के सामने भीड़ इक्टठा ना होने दे प्रत्येक व्यक्ति के बीच करीब एक से डेड मीटर का फासला रखे अपनी मैडिकल स्टोर के सामने रेखा खींच कर गोलधारा बना कर फासला सुनिश्चित करे।

































