असंध पत्रकार संघ ने पूर्व सांसद करनाल अश्विनी चोपड़ा के देहांत पर किया शोक प्रकट
करनाल, आशुतोष गौतम ( 22 जनवरी ) असंध पत्रकार संघ की सभा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस असंध में हुई। सभा की अध्यक्षता संघ प्रधान एसएस बावा व संघ के चेयरमैन हरीश मदान ने की वही संचालन महासचिव निर्मल कुमार शर्मा ने किया। सभा में पहुंचे असंध पत्रकार संघ के सदस्यों ने पूर्व सांसद करनाल एवं चीफ संपादक अश्विनी चोपड़ा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। सदस्यों ने बताया कि स्वर्गीय अश्विनी चोपड़ा विभिन्न प्रतिभाओ के धनी व्यक्ति थे। वे बहुत अच्छे क्रिकेटर एवम् महान लेखक थे। सभा ने महान विद्वान लेखक के देहांत पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रख कर दिव्यांगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। वरिष्ठ पत्रकार सर्वजीत सिंह ने बताया कि अश्विनी चोपड़ा के लेखो की न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी चर्चा होती थी। पाकिस्तान जैसे छोटे देश से लेकर विकसित देश अमेरिका तक के विद्वान उनके लेखो व पांडित्य पर चर्चा करते थे। मीडिया जगत ने निसंदेह बहुत ही काबिल विद्वान लेखक को खोया है। जिसकी क्षतिपूर्ति होना सहज नहीं है। सभा ने जेसीआई असंध एमिनेंट के प्रधान नरेंद्र सिन्धड के पिता बसावा सिन्धड के देहांत पर शोक प्रकट किया गया। संघ के सदस्यो ने कहा कि जेसीआई एमिनेंट प्रधान नरेंद्र सिन्धड के पिता बसावा सिधंड के निधन से परिवार को जो क्षति हुई है। परमपिता परमात्मा परिवार के सदस्यों को यह दुख सहने की शक्ति दे व उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। इस अवसर पर असंध पत्रकार संघ के वरिष्ठ उपप्रधान जगदीप मराठा, सह-सचिव रोहताश वर्मा, कोषाध्यक्ष कुलविंद्र गाबा, कानूनी सलाहकार सोनिया बोहत, विनोद बिदंल, ईश्वर दत्त, दलबीर संधू, तरसेम, सिमरन नागपाल, विजय गर्ग, गुरनाम सिंह, दीपक पोपडा, नितिन भारद्वाज, सुनील पांचाल, विशाल गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।