एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
करनाल, आशुतोष गौतम ( 10 अप्रैल ) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हिंदुस्तान की आवाम द्वारा लॉक डाउन का पालन करना ही सच्ची देश भक्ति है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेवारी लेते हुए लॉक डाउन का पालन करें और घर से बिल्कुल बाहर न निकलें। उन्होंने लॉक डाउन का पालन न करने वालो को देशद्रोही के समान बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना के संकट से झूज रहा है लाखो लोग संक्रमित हैं कई हजारों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदुस्तान की बात करें तो अभी भी स्थिति दूसरे देशों से बेहतर स्थिति में है जिसका सारा श्रेय देश के शासन, प्रशासन, पुलिस, डॉक्टर, प्रेस, स्वास्थ्य एंव सफाई कर्मियों आदि को जाता है जो अपनी जान पर खेलकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया कोरोना के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया की विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य जरूरतमन्दो को खाना, मास्क व सेनिटाइजर आदि बांट रहे हंै, प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री व प्रशासनिक कोरोना चैरिटी फंड में चंदा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ ये एक ऐसा युद्ध है जिसमें प्रत्येक हिंदुस्तानी का भागीदार होना अति आवश्यक हैं तभी हिंदुस्तान इस जंग में विजयी होगा।































