2 अक्टूबर को ट्रेस गैलरिया शिल्प मेले में एक छत के नीचे नजर आएगी देश की लोक कला
करनाल, आशुतोष गौतम (30 सितंबर) ट्रेस गैलरिया की संचालिका सुगंधा चौधरी व अंजू चौधरी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को रियाड होटल मॉडल टाउन पानीपत में राज्य स्तरीय कारपेडियम शिल्प मेले और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस शिल्प मेले में एक छत के नीचे देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और शिल्प कलाएं देखने को मिलेगी। संचालिका सुगंधा चौधरी व अंजू चौधरी ने यहां बातचीत करते हुए बताया कि रियाड होटल मॉडल टाउन पानीपत में ट्रेस गैलरिया शिल्प मेले और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। भी 2 अक्टूबर को इस शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का उदघाटन मुख्या अतिथि सांसद संजय भटिया की धर्मपत्नी अंजू भटिया, मेयर पानीपत अवनीत करेंगी। इस शिल्प मेले में 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक महिलाओं और बच्चों के लिए हर प्रकार का सामान देखने और खरीदने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से ही इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस प्रदर्शनी में दिल्ली, जयपुर,मोहाली, कलकत्ता व अन्य राज्यों से शिल्प कलाकार महिलाओं के लिए सूट व बच्चों के लिए खिलौने, घर का सामान सहित अन्य प्रकार की वस्तुएं भी आम लोगों के लिए रखी जाएंगी। इस प्रदर्शनी में नीवनतम डिजाइन एक छत के नीचे देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।































