पटटा महलोग में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
Baddi, 07 जनवरी (शांति गौतम) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग में मंगलवार से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का शुभार भ स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया काला की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें डॉ.पी. के. रत्न बतौर मु यातिथि मौजूद रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी सामिनी महाजन और कुलदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर 7 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 50 स्वयंसेवी छात्र छात्राएं शिविर के दौरान स पूर्ण स्वच्छता, नशा निवारण, पोलीथिन प्रयोग न करने , जल संरक्षण जैसे ज्वलंत विषयों पर पट्टा व आसपास के क्षेत्र के लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त शिविर में स्वयं सेवियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए वक्ताओं द्वारा जानकारी भी प्रदान की जायेगी जिससे स्वयंसेवियों के व्यक्तिव निर्माण के साथ साथ बौधिक निर्माण में सहयोग मिल सके।































