गणतंत्र दिवस पर 48 प्रतिभाओं को किया सम्मानित, परेड में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी प्रथम, झांकी प्रदर्शन में शुगर मिल की झांकी रही प्रथम

करनाल, आशुतोष गौतम। गणतंत्र दिवस पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला के 48 विभूतियों को उत्कृष्ट सेवाओं एवं उपलब्धियां हांसिल करने पर सम्मानित किया तथा समारोह के दौरान परेड में प्रथम हरियाणा पुलिस की टुकड़ी तथा झांकियों में शुगर मिल करनाल की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड प्रदर्शन में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी प्रथम, आर्मी विंग ब्वायज की टुकड़ी द्वितीय व महिला पुलिस करनाल की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया गया, जिनमें नीलोखेड़ी गुरूकुल का मलखम, स्वामी अमरदेव पब्लिक स्कूल गोंदर का सूर्य नमस्कार, मिलेनियम पब्लिक स्कूल की कोरियोग्राफी, माता प्रकाश कौर मुख बधिर व श्रवण वाणी केन्द्र का देशभक्ति एक्शन सोंग, ओपीएस विद्या मंदिर का लोक नृत्य, मॉट फोर्ट पब्लिक स्कूल की पुलवामा अटैक पर कोरियोग्राफी तथा राज०क०वरि०मा०रेलवे रोड़ , रा०वरि०मा०विद्यालय मॉडल टाउन, रा०क०वरि०मा०विद्यालय प्रेम नगर की छात्राओं का हरियाणवीं डांंस शामिल था। इसी प्रकार झांकी प्रदर्शन में शुगर मिल की झांकी प्रथम, सर्व शिक्षा अभियान की झांकी दूसरे व परिवहन विभाग करनाल की झांकी तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि द्वारा जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 48 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें एन्टी नारकोटिक सैल के उप निरीक्षक सुभाष चंद, साईबर सैल के स.उप निरीक्षक दीपक कुमार, मॉडल टाउन के चौंकी इंचार्ज सतपाल सिंह, सैक्टर-4 करनाल के चौंकी इंचार्ज अनील कुमार, वाहन चोरी निरोधक दस्ता करनाल के मुख्य सिपाही सुरेश कुमार, दुर्गा शक्ति करनाल की महिला सिपाही कविता, जगदीप सिंह कपिल, कॉमाडिंग ऑफिसर परमजीत दहिया, बुद्धिजीवी विचार मंच के अध्यक्ष मीना गहलावत, लोक निर्माण विभाग के एसडीई अनिल दहिया, मुख्य तकनीकी अधिकारी राज सिंह मान, कृषि विकास अधिकारी कमलजीत बैनीवाल, पीजीटी भूपिन्द्र सिंह, सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रधानाचार्य रवि मित्तल, डबरी के अध्यापक बलजीत सिंह, जयसिंहपुरा के टीजीटी कृष्ण कुमार, उप-जिला न्यायवादी मुकेश कुमार, प्लेस ऑफ सेफ्टी मधुबन के अधीक्षक कृष्ण कुमार, सिरसी की सरपंच आशना देवी, ग्राम सचिव निसिंग सुरेन्द्र कुमार, कला अध्यापिका दीपा, एडीसी कार्यालय के डीएफएम गुरमीत सिंह, आशुलिपिक गगन शर्मा, राजीव कुमार लिपिक,सहायक अमित नैन, पब्लिक हेल्थ से जेई सर्वजीत सिंह, भवन निरीक्षक विकास अरोड़ा, जसविन्द्र सिंह संधु, सतीश कुमार लिपिक, जूनियर प्रोग्राम विक्की प्रकाश, डाटा एंट्री ऑपरेटर रीता गोस्वामी, बिजली बोर्ड से युडीसी राजेन्द्र कुमार, कानूनगो सुभाष चंद्र, रोहित पटवारी, जिले सिंह स्टैनो, जोगिन्द्र सिंह पटवारी, बीआरपी सुनील कुमार, ग्राम सचिव हरीचंद, रामकुमार सेवादार, रा०वरि०मा०विद्यालय गंगाटेहड़ी, रा०उच्च विद्यालय कुडलन(असंध) सुनील कुमार पीजीटी, जीएमएस खोरा खेड़ी भगवान दास ईएसएचएम, जीपीएस बुंदेड़ी के मुख्यध्यापक अनुज वर्मा, निफा गो ग्रीन टीम करनाल, चाईल्ड लाईन टीम करनाल, नगर निगम में स्वच्छता अभियान में कार्य करने वाले सूरज, बलराम, रमेश, राजकुमार, आनंद, टीम राहगिरी करनाल के 14 सदस्य, आयुर्वैदिक फार्मासिस्ट नरेश कुमार शामिल है।
स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों के परिजन को किया सम्मानित- गणतंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, इनमें स्वतंत्रता सेनानी खुशी राम, इंद्र कौर, बिल्लो बाई, मुख्तयार सिंह, महेश शर्मा, कमलेश देवी, विमलेश कुमारी, नरेन्द्र सुखन, कलास देवी, बलवंत सिंह,राजेन्द्र सिंह, सुरेश पाल, चंद्र मोहन, मान सिंह सग्गू, अंजू रानी, ओम प्रकाश, सुखबीर सिंह, हरीश पाल सिंह, लखपत राज शास्त्री, प्रताप कुमार शर्मा, हवा सिंह व लीलावती शामिल है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित- गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, मेयर रेणू बाला गुप्ता, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व विधायक मामू राम गोंदर, कुंजपुरा के चेयरमैन ईलम सिंह,जजपा नेता बृज शर्मा, रमेश खठक, मोह सिंह, यशकरण राणा सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति व शिक्षक उपस्थित थे।
































