सुमीत शर्मा ने 52वीं बार किया रक्तदान
सांसद सुरेश कश्यप ने किया शिविर का उद्घाटन
शांति गौतम ,बद्दी (17 सितंबर )
दून भाजपा मंडल की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें एक सौ दो लोगों ने रक्त दान किया। बद्दी के सुमीत शर्मा ने 52वीं बार रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ शिमला संसदीय सीट के लोस सदस्य सुरेश कश्यप ने किया। इस मौके पर दून के विधायक परमजीत सिंह प मी, जल प्रबंधन के उपाध्यक्ष दर्शन सैणी भी मौजूद रहे।
बद्दी के नगर परिषद हाल में आयोजित रक्त दान शिविर में रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसयटी चंडीगढ की डा. रोली अग्रवाल व मु य तकनीशियन विजय सूदन के नेतृत्व में रोटरी बैंक की टीम ने रक्त लिया। सुमीत शर्मा ने 52, गुरदेव ने 20, राजेंद्र कुमार ने 15, अशोक चंद ने 7, अनिश कुमार ने 9, सुनील ने 15, विकास ने पांच, संजीव ने सात, सुरेंद्र ने 14, मान सिंह ने सात, नवदीप ने दस, मनु भारद्वाज ने सोलह, हरभजन सिंह ने छह बार, नवी बसल ने 11, वासु ने आठ तथा कृष्ण कुमार कौशल व ओमपाल ठाकुर ने दूसरी बार रक्तदान किया।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि रक्त दान करने से मनुष्य को किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है। एक रक्तदाता तीन लोगों की जान बचाता है। तीन माह के बाद दोबारा रक्त दान किया सकता है। उन्होंने दून मंडल को प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी के जन्म दिवस को इस पुनीत कार्य को कराने की बधाई दी। इस मौके पर दून के विधायक परमजीत सिंह प मी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर दून भाजपा ने खून दान करके एक पुनीत कार्य किया है। इससे कई लोगों को जान बचाई जा सकेगी।
रोटरी ब्लड बैंक की डा. रोली अग्रवाल ने कहा कि यहां से जो खून इक्ट्ठा किया गया है। उसे हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के अस्पतालों में प्रोसस करके दिया जाएगा। केवल लोगों को प्रोसेसिंग जार्च ही वसूल किया जाएगा। सरकारी चिकित्सालय में एक हजार पचास, निजी चिकित्साल में एक हजार चार सौ पचास तथा गरीब लोगों को मु त दी खून दिया जाएगा। खून दाता को छह सौ रुपये में खून मिल पाएगा। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश इकाई की सदस्य कृष्ण कौशल, नप अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, डीआर चंदेल, पार्षद संदीप सचदेवा, मोधो राम मेहता, गुरमीत, गुरदेव मेहता, हरनेक ठाकुर, दीपू पंडित, प्रेम चंद ठाकुर, हैपी, सिकदर बंसल, राज कुमार, मान सिंह मेहता, आज्ञा राम समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





























