ऊना , 13 सितंबर
ऊना जिला पुलिस द्वारा खनन माफिया पर शिकंजा कसा गया है । ऊना जिला में अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे 11 टिप्पर व ट्रक जब्त किए गए हैं तथा एक जेसीबी भी पुलिस ने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रात्री को अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान चलाया गया ।






























