इलैक्टल इन्डिया होम अपलायंसिज कपनी का बददी में यह पहला शोरूम है
बीबीएन (15 अक्तूबर) शांति गौतम , इलैक्टल इन्डिया का नया शोरूम बददी के हर्ट सीटि कहे जाने वाले साई चक्कां रोड पर खुल गया है। शोरूम का उद्घाटन श्री हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा0 श्रीकान्त शर्मा ने किया। उन्होंने शोरूम के एमडी नरेश शर्मा को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह अपनी तरह का बददी मे पहला शोरूम है जहां पर रसोई से स बन्धित एक ही क पनी के सभी उपकरण एक स्थान पर उपलब्ध हैं। जिससे ग्राहकों को लाभ मिलेगा। सबसे पहले आर्य समाज बीबीएन के अध्यक्ष कुलवीर आर्य ने पर्यावरण की शुद्वि के लिए वैदिक यज्ञ किया तथा पूर्णाहुति के साथ विधिवत रूप से नई दुकान की शुरूआत की। नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इलैक्टल इन्डिया होम अपलायंसिज कपनी का बददी में यह पहला शोरूम है। इससे पहले मोहाली में क पनी का शोरूम खोला गया था। क पनी बददी के लोधीमाजरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है तथा हर प्रकार के घरेलू रसोई के उपकरण चिमनी, चुल्हा, गीजर, इलैक्ट्रिक कैटल, आयरन, हीटर, रूम हीटर, एलईडी बल्ब आदि का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अब इलैक्टल ब्रान्ड का सामान खरीदने के लिए चन्डीगढ-मोहाली नहीं जाना पडेगा। यह सारा सामान बददी में उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर बददी- वर्धमान व्यापार मन्डल के प्रधान जसवन्त राय, आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर आर्य, श्री हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, पंन्डित संदीप भारद्वाज, ओम प्रकाश, आशुतोष अस्थाना, जतिन सहगल, ज्ञान सिहं, अनुराग कुमार आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।





























