बीबीएन 13 सितंबर योग फेडरेशन ऑफ इंडिया से सम्बद्ध योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल द्वारा हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन के सौजन्य से दो दिवसीय 16वी स्टेट योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ आज शनिवार 14 सितंबर को शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूनी मे सुबह साढ़े नौ बजे सामाजिक न्याय मंत्री डॉ राजीव सहजल करेँगे।यह जानकारी देते हुए प्रदेश योग एसोसिएशन के प्रधान आचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप का समापन रविवार 15 सितंबर को होगा जिसमें एसोसिएशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेँगे।चैंपियनशिप मे सचिव योगाचार्य रमन भी मौजूद रहेंगे।






























