हरोली कांग्रेस के नए कार्यालय का शुभारंभ मुकेश अग्निहोत्री करेंगे
जसवाल , ऊना, {6 oct}
प्रदेश में नेता विपक्ष व राज्य के पूर्व उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जन्मदिन हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने बताया कि 9 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का जन्मदिन घालूवाल के समीप जैजों मोड पर मनाया जाएगा, जहां हरोली कांग्रेस के नए कार्यालय का शुभारंभ भी मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में हरोली विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ अन्य हलकों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। विनोद बिट्टू ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हलके में विकास की गंगा को आगे बढ़ाया है, गांव वा गरीब की सेवा का लक्ष्य इस विधानसभा क्षेत्र में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास को नई पहचान हरोली में मिली है, ऐसे में हरोली कांग्रेस कमेटी विकास समर्पित नेता मुकेश अग्निहोत्री का जन्मदिन सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से मना रही है। हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ,प्रदेश कांग्रेस के सचिव रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय, युवा नेता दिनेश शर्मा, महिला नेत्री सुमन ठाकुर, सुभद्रा देवी, सुरेखा राणा, युवा नेता मेहताब सिंह ठाकुर, अमित ठाकुर, कमल चौधरी व पंकज दत्ता ने कहा कि रोली कांग्रेस से तो मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन के अवसर पर कार्यालय भी मिल रहा है उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया है और आज भी लोग मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किए गए कार्यों को याद कर रहे हैं और हरोली हलके की जनता की उम्मीद है की हरोली को भविष्य में भी इसी प्रकार मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में विकास में आगे ले जाने में मदद मिलेगी।
गुरु का लंगर में करेंगें सेवा
हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने बताया कि 9 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री अपने जन्मदिन पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शुरू किए गए गुरु का लंगर में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और स्वयं उपस्थित रहकर सेवा करेंगे।





























