भोलेनाथ को करवाया पंचामृत स्नान
करनाल, आशुतोष गौतम ( 15 दिसंबर ) श्री राम मंदिर में भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करवाया गया। सुबह श्रद्धालु परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे और शिव स्तुति पढ़कर भगवान शिव शंकर से मन्नतें मांगी। दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से भोलेनाथ को स्नान करवाया गया। मुख्य यजमान के रूप में सतीश कुमार मित्तल परिवार के साथ पहुंचे। भोले बाबा को फूलों से सजाया गया। वीना सेठ ने तेरे दर ते आई हुई श्यामा मेरा साथ निभाना पड़ेगा, ठोकरें जग की खाई बहुत पर मुझे और पार लगाना पड़ेगा भजन गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। अनु खट्टर ने लड़ फड़ के तेरा भोले हुन किथे जाया नहीं जांदा, तेरे दर उत्ते आ गई हां पीछे हट या नहीं जांदा भजन गाया। पंडित विनोद जोशी ने मंत्रोच्चारण करके भोले बाबा को पंचामृत स्नान संपन्न करवाया। इसके बाद विश्व शांति एवं समृद्धि के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने अपने कर कमलों से आहूति डाल कर मंत्रों द्वारा हवन यज्ञ संपन्न किया। मंगल आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान से अपनी गलतियां दूर करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर तरसेम गुप्ता, डा. के.एल. डांग, अनिल छाबड़ा, मुरारी बत्रा, चंद्र बत्रा, निर्मल दहिया, वेद दुआ, अशोक मदान व मनोज शर्मा मौजूद रहे।



































