गांव व शहरों में भी लोगों ने दिया जनता कर्फ्यू में पूरा सहयोग
करनाल, आशुतोष गौतम ( 22 मार्च ) कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा जनता कर्फ्यू लगाए जाने का गांव व शहरों में भी लोगों ने सम्मान किया मटक माजरी इंद्री में लोगो ने दिया मोदी के जनता कर्फ्यू में अपना पूरा सहयोग। शहर में इंद्री पुलिस प्रशासन की तरफ से फ्लैग-मार्च भी निकला गया। फ्लैग-मार्च में इंद्री एसडीएम सुमित सिहाग, बडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर, डीएसपी रणधीर सिंह, थानाप्रभारी सतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इंद्री मटक माजरी के सभी बाज़ार और गालियां, सड़क पूरी तरह से बंद रही। लोगो ने घर में ही रहकर अपना समय गुजरा। जनता की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता ने मोदी के एक दिन के कर्प्यू का भरपूर समर्थन किया। वही इंद्री के बस स्टेंड पर जहा हज़ारों की संख्या में यात्री गुजरते थी वही इंद्री का बस स्टेण्ड भी सुनसान दिख रहा है। लोगो ने कहा की कोरोना वायरस रोकने के लिए हम सब एक होकर कोरोना वायरस का विनास कर सकते है लोगो ने कहा की मोदी ने जो फैसला लिया है वो बहुत सहरानीय कदम है हम उनके इस फैसले का स्वागत करते है। इंद्री के एसडीएम सुमित सिहाग ने कहा की देश के प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्य मन्त्री मनोहर लाल के आह्वान पर एक दिन जनता कर्फ्यू का जनता का भरपूर समर्थन मिला है। प्रदेश सरकार के द्वारा धारा 144 भी लागू की गयी है की एक जगह चार पांच लोग एक जगह पर न खड़े हो ताकि कोरोना वायरस फैलने से बचा जा सके। प्रसाशन की तरफ से भी लोगो को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
































