लतिका शर्मा हरियाणा के पूरे विधानसभा क्षेत्रो मैं सबसे अधिक लीड से जीतेंगी: जय राम ठाकुर
बीबीएन 17 अक्टूबर शांति गौतम , हरियाणा के कालका विस क्षेत्र के,पिंजोर व मढ़ावाला मे भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा के समर्थन मे चुनावी जनसभा को संबोधित करते बुधवार रात मुख्यमंत्री हि प्र जय राम ठाकुर ने कहा कि लतिका शर्मा का देश में नाम है व वह हरियाणा के पूरे विधानसभा क्षेत्रो मैं सबसे अधिक लीड से जीतेंगी जो रिकॉर्ड होगा। दून के वरिष्ठ नेताओं दर्शन सिंह सैनी, पी एस पम्मी ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, हि प्र हैंडलूम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ,कालका प्रभारी डॉ शुशांत देष्टा , श्याम लाल बंसल,बददी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा, उपाध्यक्ष सुषमा गुरमीत कुंडल्स,पार्षद संदीप सचदेवा, तरसेम चौधरी,डॉ श्री कांत शर्मा,शांति गौतम्म सहित समस्त पार्षद मौजूद रहे। उक्त नेताओ ने दोहराया कि लतिका शर्मा जी की जीत तय है।
































