पर्यावरण संरक्षण समिति ने सैक्टर-छह में किया गया पौधारोपण
करनाल, आशुतोष गौतम। पर्यावरण संरक्षण समिति करनाल द्वारा आज सैक्टर-6 में पौधारोपण किया गया, जिसमें वार्ड-8 ये पार्षद श्रीमती मेघा भंडारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने सम्बोधन में पार्षद मेघा भंडारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। हम अच्छे वातावरण की उम्मीद तो करते हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते, इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी तभी हमें पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना बिल्कुल नहीं की जा सकती है। प्रत्येक व्यक्ति को सोचना चाहिए कि आज हम जो सांस ले रहे हैं वह किसी हमारे जैसे व्यक्ति द्वारा लगाए गए पौधों की वजह से मिल रही ही है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पौधरोपण से अच्छा कोई उपाय नहीं हैं। उन्होंने आह्वान किया कि लोग बरसात के इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पौधे हमारी ङ्क्षजदगी हैं, हमें भोजन, हवा, पानी सब कुछ तो देती ही हैं उनकी सुंदरता मन को मोह लेती है। इंसान को तो यह ङ्क्षजदगी देते ही हैं साथ ही इस धरा पर अन्य जीव जंतुओं को भी यह पौधे जीवन देते हैं। पौधे केवल शुद्ध वायु ही नहीं देते हैं अपितु कई प्रकार की घातक बीमारियों की दवा भी देते हैं। जिन बीमारियों में एलोपैथी फेल हो जाती है उनमें पेड़ पौधे ही दवा के रूप में काम आते हैं और इंसान को नया जीवन दे जाते हैं। इंसान को जीवन देने वाले अधिक से अधिक पौधे बरसात के इस मौसम में सभी लोगों को लगाने चाहिए।