26/11 के पुलिस के शहीदों को दी एंटी करप्शन ने श्रद्धांजलि
करनाल, आशुतोष गौतम ( 26 नवंबर) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा मुम्बई आंतकवादी हमले की 11वीं बरसी पर आंतकवादी हमले में शहीद हुए पुलिस शहीदों एंव हमले में मारे गए बेगुनाह हिंदुस्तानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र अरोड़ा एंव राष्ट्रीय मुख्य संयोजक सुमित ललित की अध्यक्षता में हुआ। उपस्थितजनों द्वारा आंतकवादी हमले में शहीद हुए पुलिस के शहीदों की तस्वीरों के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि आज से 11 वर्ष पहले मुम्बई में हुए आंतकवादी हमले में पुलिस के जवानों ने अपनी जानपर खेलकर देश की आन बान ओर शान को जीवित रखा। इस हमले में कई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एंव जवान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि देश की पुलिस हमारी आन बान शान है। उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमलों की 11वीं बरसी पर हम सभी संतप्त व्यक्तियों और परिवारों को याद करते हैं। एक कृतज्ञ राष्ट्र उन सुरक्षाकर्मियों को सलाम करता है जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारा यह दृढ़ संकल्प है कि हम हर प्रकार के आतंकवाद को परास्त करेंगे। उन्होंने कहा कि मुम्बई आतंकवादी हमला देश के इतिहास में एक काला दिन था जिस दिन अनेको बेगुनाह हिंदुस्तानियों ने अपना बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लडऩे के लिए हमारे देश की पुलिस के जवान सदैव ततपर रहते हैं। देश की अवाम की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को सलाम करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय निदेशक पवन शर्मा, हरियाणा प्रदेश के मुख्य निदेशक अशोक रावल, प्रदेश संयोजक नितिन वधवा, प्रमोद नागपाल, ठाकुर भानु प्रताप, तारा चंद सैनी आदि उपस्थित रहे।
































