पंचायत प्रधान किरण भल्ला अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयार किया गया विकास का खाका, आर्दश गांव के विकास पर खर्च किए जाऐंगे 20 लाख
ज्योति भल्ला,पंजैहरा (नालागढ़, 6नवम्बर) नालागढ़ के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बगलैहड के गांव पल्ली को प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना के तहत संवारा जाऐगा। योजना को आमलीजामा पहनाने के उदेश्य से बुधवार पंचायत प्रधान किरण भल्ला की अध्यक्षता में गांववासियों की एक अहम बैठक गांव पल्ली में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में गांव की जरूरतों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और गांव में बेसलाईन सर्वे का कार्य शुरू किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत प्रधान किरण भल्ला ने कहा कि गांव पल्ली का चयन प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम के लिए किया गया है जिसमें लोगों को विभिन्न बुनियादी सुविधाएं देने की परिकल्पना है ताकि समाज के सभी वर्गों की न्यूनतम आवश्यकतओं की पूर्ति कर सामाजिक असमानताएं कम से कम की जा सकें। उन्होंने कहा कि आर्दशे ग्राम में प्रत्येक व्यक्ति को एक ऐसा बातावरण प्रदान किया जाऐगा जिसमें वह अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग कर सके। उन्होंने कहा कि आर्दश ग्राम में पेयजल और स्वच्छता, शिक्ष, स्वास्थ्य और पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें और आवास, विद्युत और स्वच्छ इंधन, कृषि क्रियाकलाप, वितीय समावेशन, डिजिटलीकरण व जीवन-यापन और कौशन विकास सहित दस कार्यक्षेत्रों पर काम किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से उक्त कार्यो में गैप फिलिंग घटक के तहत गांव के विकास पर 20 लाख रुपए खर्च किए जाऐेंगे। इस मौके पर सभी विभागों ने भाग लिया































