प्रो राम कुमार नें अनिका राणा को किया सम्मानित ,बेटियां बढ़ा रही देश का मान -राम कुमार BHT news, ऊना: प्रथम अंतरात्रीय योग योग चेम्पियन शिप में भारत के नाम पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली हरोली उपमंडल के बाथू से अनिका राणा का अपने पैतृक गांव पहुँचने पर उनके घर जाकर हरोली भाजपा नेता प्रो राम कुमार नें उन्हें शाल व टोपी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा की अनिका नें देश के साथ साथ हरोली उप मंडल का व बाथू गांव का नाम रोशन किया हैं जोकि क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं व स्वर्ण पदक जीतना बहुत बड़ी बात हैं जिसके लिए उनके माता पिता व उनके गुरुजन भी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा की आज बेटियां देश का मान बढ़ा रही हैं जिससे हर बेटी पर गर्व हैं. इस मौके पर हरोली बीडीसी अध्यक्ष किरण बाला, नगर पंचायत टहलीवाल की अध्यक्ष निरंजना कुमारी, हरोली महिला मोर्चा अध्यक्ष रोजी देवी, बाथू की प्रधान मीना कुमारी , उप प्रधान प्रदीप कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलविंदर सिंह राणा, पवन बीटन, कमल सैनी, गोविन्द राजपूत, अमृतलाल, हरमेश राणा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.































