शिमला (20 सितंबर)
सरकारी व निजी स्कूल संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों में नैतिक चरित्र तथा नागरिक व सामाजिक कर्तव्यों के निर्माण की भावना उत्पन्न करें।शिक्षा विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज में आज कालीबाड़ी हाल में भारद्वाज पब्लिक स्कूल खलिनी द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए विचार व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के प्रसार के लिए सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूल भी बराबर की भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पाठ्यक्रमों में नशा निवारण और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विषय लाने का विचार या जा रहा है।उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों को बच्चों को अपनी निगरानी में रखने की बात कही उन्होंने कहा कि बच्चे किसी प्रकार की भी नशे की लत में ना पड़े यह सामूहिक जिम्मेदारी है।
































