अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के कार्यालय से करें सम्पर्क
करनाल, आशुतोष गौतम ( 25 फरवरी ) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से समाम (सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकनिज्म) यानि कृषि यांत्रिकीकरण पर उप-मिशन के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में जिला के सामान्य, लघु एवं सीमान्त, महिला तथा अनुसूचित जाति व जन-जाति के किसानों से 2 राइस ड्रायर, 10 स्ट्रॅा बेलर, 10 हे रैक, 10 श्रब मास्टर, 5 रीपर बाइंडर, 5 लेजर लैंड लैवलर, 1 न्यूमेटिक प्लान्टर, 2 डी.एस.आर., 1 पैडी ट्रंास्प्लान्टर, 10 पोस्ट होल गिर, 1 ब्रिकेट मेकिंग मशीन, 5 फर्टीलाईजर ब्रोडकास्टर, 10 मोबाइल श्रेडर तथा 100 रोटावेटर कृषि यंत्रों की खरीद के लक्ष्य के फलस्वरूप ऑनलाईन आवेदन मांगे गये हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान विभाग की वैबसाईट पर 29 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। उप- कृषि निदेशक आदित्य डबास ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसान के नाम जिला में ही रजिस्ट्रड टे्रक्टर की वैध आर.सी, बैंक खाता, आधार कार्ड एवं पटवारी रिपोर्ट की आवश्यकता होगी। जमीन किसान के नाम या उसके माता-पिता, पति-पत्नी या बेटा-बेटी के नाम होनी चाहिए, अन्यथा उसका आवेदन रद्ïद माना जाएगा। इसके अतिरिक्त एक किसान विभिन्न प्रकार के अधिकतम 3 कृषि यंत्र ही ले सकता है। जिन किसानों ने पिछले 4 वर्षों में इन कृषि यंत्रों पर अनुदान लिया है, वे इस स्कीम में उस यंत्र पर आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे। उप-निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसान को टोकन राशि 2 हजार, 5 हजार व 10 हजार यानि अलग-अलग कृषि यंत्र की कीमत के अनुसार ऑनलाइन ही जमा करवाने होंगे, जो चयन प्रक्रिया के पश्चात किसान के खाते में जमा करा दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इस योजना के तहत लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे तो लाभार्थि का चयन ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान उप-निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा सहायक कृषि अभियन्ता करनाल के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।































