ऊना में रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन का हुआ गठनचेयरमैन रमेश मैहता तथा प्रधान रघु पुरी बने जसवाल, ऊना शुक्रवार को रेडीमेड गारमेंट्स विक्रेता दुकानदारों ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सर्व समति से रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन का गठन भी किया गया जिसमें चेयरमैन रमेश मैहता प्रधान रघु पुरी, उप प्रधान नीरू कपिला, महासचिव पंकज पुरी एवं मुख्य सलाहकार हरि ओम पुरी, अनुज महन, दीप कुमार आगरा अनुराग सांभर को मनोनीत किया गया ।इस मौके पर एम एस गारमेंट्स वरुण गारमेंट्स अंबिका गारमेंट्स आगरा कलेक्शन बाबा गारमेंट्स फैशन फंडा मां भगवती गारमेंट्स बालाजी गारमेंट्स शिव शक्ति गारमेंट्स साई गारमेंट्स रोहित गारमेंट्स ललडी वाले सहित अन्य दुकानदार भी मौजूद रहे ।इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी द्वारा सभी रेडीमेड गारमेंट्स विक्रेताओं की सहमति से ग्रीष्मकालीन अवकाश का भी फैसला लिया गया जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई और एकमत से 27 28 29 जून को अपनी अपनी दुकान बंद रखने का फैसला लिया। इस मौके पर शहरी व्यापार मंडल के प्रधान प्रिंस राजपूत विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।



























