जिला परिषद सदस्य एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्याकारिणी सदस्य सुमन लता का जताया आभार
बददी : 21 अक्टूबर (kavitai gautam ) दून विधानसभा चुनाव क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत साई के पहाड़ी क्षेत्र साई गांव की समस्या को देखते हुए जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सुमन लता ने गांव साईं के नजदीक दोहबगट में शौचालय व बाथरूम के लिए 50000 रुपये अनुदान राशि स्वीकृत की। गांव साई के लोगों रामेश्वर दास शर्मा, रवि शंकर शर्मा, रामचंद्र शर्मा, मदन लाल शर्मा, महेंद्र, रामलाल शर्मा, सोहनलाल, राम प्यारा, मोहनलाल, ताराचंद, श्याम लाल शर्मा, रामलाल शर्मा, रामप्रताप शर्मा, अमीर चंद शर्मा, कृष्ण, स्वरूप, शुभम शर्मा, विजय कुमार, राकेश कुमार, लंबरदार रामजी दास, दीपक, प्रवीण, प्रेमचंद शर्मा, व फौजी पवन शर्मा, कश्मीरी लाल, सुनील कुमार उर्फ पुन्नू व भारतीय किसान संगठन के प्रदेश सचिव जितेंद्र शर्मा ने जिला परिषद सदस्य का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यहां कई वर्षों से एक भारी समस्या थी कि जब गांव साई में किसी की भी मृत्यु होती थी तो उसके 10 दिन बाद जब उस परिवार के सदस्य व गांव के सभी लोग डॉग घाट में स्नान व कपड़े धोने के लिए जाते थे तो स्नानघर न होने की वजह से महिलाओं को कपड़े से पर्दा करके स्नान करना पड़ता था जो बहुत बुरा लगता था क्योंकि इस जगह से स्टेट हाईवे रोड जाने की वजह से अधिकतर लोगों का आना जाना रहता है। इस समस्या को देखते हुए गांव साईं में जब शिव कुमार की मृत्यु हुई और जिस दिन उसकी दशाही थी तो उस जगह इस बारे चर्चा की गई और गांव के लोगों का कहना था की जब किसी की मृत्यु होती है और उसकी दशही के दिन यह चर्चा होती है परंतु इस जगह को साफ़ करवाने का कार्य और इस जगह शौचालय व बाथरूम बनाने का कार्य की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता इस दौरान
भारतीय किसान संगठन साईं जॉन के सचिव रवि शंकर शर्मा व पवन शर्मा फौजी ने लोगों को विश्वास दिलाया की इस जगह पर बाथरूम व शौचालय बनाने बारे में
जल्दी कार्य शुरू करेंगे जिसके लिए उन्होंने जिला परिषद सदस्य से अनुदान राशि मांगी और उन्हें यहां अनुदान राशि मिली गांव वासियों ने जिला परिषद सदस्य का धन्यवाद किया और गांव को विश्वास दिलाया की आप लोग सब से होकर के इस जगह पर अच्छे शौचालय बाथरूम बनाए जाएंगे जिससे गोसाई के लोगों की इस समस्या को खत्म किया जाएगा।































