बीबीएन 18 सितंबर शांति गौतम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ0 मोहन भागवत सोलन पहुंचे । उन्होंने पारम्परिक उतर भारतीय रीति रिवाज के अनुसार राधाकृष्ण भगवान के नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन किया। उनके साथ मंदिर के संरक्षक कविश्वर कुलाचार्य स्वामी महंत परमहंस कारंजेकर भी उनके साथ रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनको टोपी पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक करंजेकर ने कहा कि महाभारत के कई प्रेरक प्रसंग साझा करके भगवान की महिमा पर प्रकाश डाला ।उनके साथ स्वयंसेवक संघ के प्रांत के अनेक अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कई गण्मान्य लोग भी उपस्थित रहे।





























