भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा विपत्ति के इस समय में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी आगे आएं
जसवाल, ऊना ( 10 अप्रैल ) भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि विपत्ति के इस समय में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। सत्ती ने कहा कि हालांकि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर प्रदेश भर में गरीबों और असहाय लोगों की मदद के लिए जी-जान से कोशिश कर रही है। लेकिन िफर भी ग्राम पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, पार्षदांे और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी उन लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाना चाहिए जो किसी कारण वश सरकारी याेजनाआंे में किसी भी प्रकार स पात्र नहीं हैं। सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही हिमाचल सरकार ने भी कोरोना के खिलाफ शानदार लड़ाई लड़ी है, लेकिन दिल्ली के निजामुद्दीन में बने कोरोना हॉट स्पॉट से पूरे देश समेत हिमाचल में भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई को काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। एेसे में यदि देेश के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी लॉक डाऊन बढ़ता है तो जनप्रतिनिधियाें को ऐसे लोगों को जरूर मदद देनी चाहिए, जिनके परिवार ऐसे समय में जरूरी वस्तुओं के अभाव के कारण प्रभावित हाे रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि ऐसे लोगों को जल्द चिन्हित करंे और अाने वाले समय में उन्हें मदद देने के लिए भी कमर कस लें। सत्ती ने कहा कि जिन लोगों को सरकार के स्तर पर मदद मिल सकती है, उन्हें भी मदद दिलाएं।






























