कहा, घर घर जाकर बताएंगे सीएए व सरकार की उपलब्धियां
जसवाल, ऊना ( 5 जनवरी ) हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को ऊना मुख्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून पर जन जागरण अभियान की शुरुआत की ।इस दौरान सतपाल सत्ती ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ है लोगों के साथ मुलाकात कर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून पर जागरूक करते हुए पंफलेट भी बांटे ।सतपाल सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में घर-घर जाकर सीएए पर जानकारी जनता को उपलब्ध करवाएंगे ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल जिस प्रकार से भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं ,उससे निपटने के लिए भाजपा फील्ड में रहकर काम करेगी ।उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी की भी नागरिकता को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है ,क्योंकि यह कानून 3 देशों के धार्मिक रूप से प्रताड़ित निवासियों को नागरिकता देने के लिए है ,ना कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए ।उन्होंने कहा कि देश में हताशा व निराशा के चलते कांग्रेस ऐसा वातावरण बनाना चाहती है जिससे अराजकता फैले, लेकिन भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को ऐसे मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी ,सत्ती ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की नीतियों को भी घर-घर पहुंचाएंगे ,इसके लिए भी एक पम्फलेट कार्यकर्ताओं को दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आने वाले दिनों में फील्ड में रहकर जनता से संपर्क करें और समर्थन के लिए दिए गए नंबर पर मिस कॉल भी करें।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,महामंत्री अशोक धीमान ,सुरजीत सैनी तिलक राज सैनी ,बलविंदर गोल्डी ,सतीश ठाकुर, गगन ओरी ,राकेश ठाकुर ,भूषण पुरी ,राजीव वशिष्ठ ,विनोद पुरी, पंकज कालिया ,खामोश जेतिक, वरुण महन, दीदार सिंह ,सुखविंदर सागरा,अनिल कुमार, राजेश राजधानी,विजय साहिनी,नरिन्द्र दूबे,उधय वीर सिंह उपस्थित रहे।
ननकाना की घटना पर प्रदर्शन 7 को- राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर जिस प्रकार से पथराव किया गया है और धर्मांतरण करवाया गया है, यह अपने आप में चिंतनीय विषय है ।उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे मामले को सख्ती के साथ पाकिस्तान के साथ उठाया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस घटना की निंदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों को साथ लेकर 7 जनवरी को ऊना मुख्यालय के एमसी पार्क में इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी धरना देगी।

































