शिवसेना का कुनवा बढ़ा साधु राम को जिला ऊना इकाई का सचिव, संदीप कुमार जोशी चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष एवं सतपाल को मंडल सचिव बनाया
BHT news, ऊना: शिव सेना हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ठ ने जिला ऊना में शिव सेना को संगठित एवं सुचारु रूप से कार्य करने हेतू जिला इकाई का विस्तार करते साधु राम को जिला ऊना इकाई का सचिव, संदीप कुमार जोशी को चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष एवं सतपाल को मंडल सचिव बनाया।इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की ओर से जो दायित्व उन्हें दिया गया है उसका हम निष्ठा से निर्वहन करेंगे। शिव दत्त वशिष्ठ ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलोंं में जिला कार्यकारिणीयों का गठन कर दिया जायेगा। प्रदेश कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन एवं विस्तार किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जय दत्ता उपाध्यक्ष, हरीश अटवाल एवं सह सचिव राजीव मेनन उपस्थित रहे।































