सौर टीम विजेता तो रिवालसर टीम बनी उपविजेता
Baddi, 13 अक्तूबर ( कविता गौत्तम ) फिट इंडिया मुहिम के तहत रामशहर के नजदीक रिवालसर में नेहरु युवक मंडल द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 10 टीमों ने भाग लिया । इसमें सौर की टीम विजेता रही जबकि रिवालसर की टीम उपविजेता रही । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी मान सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में जसवंत सिंह शौंकी रहे । मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की व खिलाडियों को संबोधित करते हए कहा कि उन्हें खेलों को अधिक से अधिक बढ़ावा दें ताकि युवा नशे से दूर रहें । उन्होंने नेहरु युवा क्लब को 11 हजार रु की सहायता राशी भी प्रदान की। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सूरज शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक, सचिव पवन, पंकज , संजू , पप्पी, आदि उपस्थित थे ।































