मंडी| जिला काँग्रेस कमेटी मण्डी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा की भाजपा सरकार के कार्यकाल में मण्डी जिला में कुछ सरकारी विभागों के मुखिया निजी कंपनियो के एजेंट बनकर कार्य कर रहे है और उन्हें अपरोक्ष रूप से अवैध तरीके से लाभ पहुंचा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं । दीपक शर्मा ने कहा की भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में सरकारी विभागाध्यक्ष की मिलीभगत के कारण हिमाचल में बाहरी फर्मों व कंपनियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और हिमाचल की फर्मों व कंपनियों को मिलीभगत कर बाहर किया जा रहा है । विभागाध्यक्ष सरकारी निविदाओ में बाहरी कंपनियो को लाभ देने के लिए उनके हिसाब से ही सरकारी टेंडरों में ऐसे नियम व शर्ते डाल रहे हैं ताकि हिमाचल की कंपनियों को टेंडर प्रकिया से बाहर किया जा सके व उन्हें लाभ दिया जा सके । दीपक शर्मा ने कहा की कांग्रेस पार्टी की ऐसे अधिकारियों पर पैनी नज़र है जो हिमाचल से बाहर निजी कंपनियों के एजेंट बने हुए हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है । दीपक शर्मा ने कहा ऐसे अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा की जब काँग्रेस सरकार सत्तासीन होगी तब ऐसे अधिकारियों के ख़िलाफ़ जांच बिठाएगी और उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जायेगी व उन्हें सलाखों के पीछे किया जाएगा।































