कहा, देवेंद्र भुट्टो को बागी बताने से पहले 1977 और 1980 की पृष्ठभूमि करें याद छूटभैया नेता…
जसवाल, ऊना: जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ से दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि और समर्थक विधायक देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में उतर चुके है। बुधवार को बंगाणा में दर्जनों गणमान्य जिनमे प्रधान, उपप्रधान एवं भाजपा व कांग्रेस के कई बड़े चेहरों ने मीडिया के समक्ष अपनी बात भी रखी है। प्रधान अरलू महिंद्र सिंह राणा, उप प्रधान जीवन शर्मा, उप प्रधान भूषण शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि ने कहा कि विधायक देवेंद्र भुट्टो बड़े स्तर के समाजसेवी है। और 27 फरवरी को जो 9 विधायको के साथ देवेंद्र भुट्टो ने किया है। वह हिमाचल के हित के लिए किया है। और उसकी हम सराहना करते है। उन्होंने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ में राजनीति से ऊपर उठकर जनता का काम किया है। और हर गरीब परिवार को निजी आय से आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा कुटलैहड़ की जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बदले जा रहे हैं। देवेंद्र भुट्टो और उनके समर्थकों के कार्यों पर छापेमारी की जा रही है। और उन्हे धमकाया जा रहा है। लेकिन हम डरने बालों में से नहीं है। हम पहले की तरह अभी भी और सदा देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि आज वह लोग टिप्पणियां कर रहे है। जिनके परिवार द्वारा सन 1977 में उनके एक बोट से कुटलैहड़ ने सीएम की कुर्सी खो दी थी। और 1980 में ग्यारह विधायको के साथ बागी होकर शांता कुमार की सरकार गिरा दी थी। आज उस परिवार के लोग देवेंद्र कुमार भुट्टो को बागी और पार्टी विरोधी की संज्ञा दे रहे है। उन्होंने कहा कि देश हित जनता हित और कुटलैहड़ हित के लिए किया गया मतदान देवेंद्र कुमार भुट्टो को सदा जनता याद रखेगी। उन्होंने दावा किया कि जहा विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो होंगे। बहा पर कुटलैहड़ की समस्त जनता और हम साथ होंगे। पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा ने कुटलैहड़ के कुछ कांग्रेस नेताओ को नसीहत देते हुए कहा कि कुटलैहड़ के जन नायक देवेंद्र कुमार भुट्टो के समर्थको को कुटलैहड़ के कांग्रेस नेता धमकाना बंद करें। भुट्टो के समर्थक डरने वाले नहीं है। हम सभी हजारों समर्थक पहले भी देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ खड़े थे। और अब भी देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ खड़े हैं। 18 मार्च को माननीय उच्च न्यायलय के फैसले के बाद देवेंद्र भुट्टो के बढ़ते कदमों के साथ कुटलैहड़ की जनता चलेगी। यह कांग्रेस नेता ध्यान में रखें।
