हजारों युवाओं के साथ लगाई दौड़ उपायुक्त निशांत कुमार यादव सहित गणमान्य लोग रहे उपस्थित
करनाल, आशुतोष गौतम। (12 जनवरी ) स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज प्रात: जिला प्रशासन की ओर से शहर के सेक्टर-12 में रन फॉर यूथ और यूथ फॉर नेशन थीम पर युवाओं की मैराथन का आयोजन किया गया। खेल राज्यमंत्री हरियाणा संदीप सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन सेक्टर-12 से मॉडल टाउन, आउटर कुंजपुरा रोड़, महाराजा अग्रसेन चौंक से स्मार्ट रोड़ व बलड़ी बाईपास स्थित श्रीमद भगवद् गीता द्वार से वापिस इसी रूट से आकर सेक्टर-12 में समाप्त हुई। हजारों युवाओं के साथ मैराथन में खेल मंत्री संदीप सिंह, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष जगमोहन आंनद, मेयर रेणू बाला गुप्ता, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, शमशेर नैन, मार्किट कमेटी कुंजपुरा के चेयरमैन ईलम सिंह, एमसी मुकेश अरोड़ा, एमसी वीर विक्रम कुमार, एमसी मेघा भंडारी, एमसी रजनी परोचा, जिला खेल अधिकारी राजीव कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र चौधरी, युवा कार्यक्रम समन्वयक जोगिन्द्र कुमार दौड़े। उनकी उपस्थिति से युवाओं में उर्जा का संचार हुआ। कड़कड़ाती ठंड में भी युवाओं का जोश चरम पर था और हर कोई कार्यक्रम में शामिल होकर उमंग से भरा हुआ था। इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि रन फॉर यूथ का उद्देश्य युवाओं को एकजुट होकर आगे बढऩे का है ताकि वे अपने माता-पिता, जिला व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को जीवन में कुछ हासिल करने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, नशे जैसी बुराई से दूर रहना चाहिए। अभिभावकों को प्रारम्भ से ही बच्चों को नैतिक शिक्षा देनी चाहिए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में उनकी नीति क्या रहेगी, इस बारे उन्होंने कहा कि वे खेल और खिलाडिय़ों के लिए बहुत कुछ करने जा रहे है और जल्द ही इसका खुलासा करेंगे। मैराथन में स्कूली बच्चों, खिलाड़ी, पुलिस जवान,मीडिया प्रभारी केयर सिंह चोपड़ा, युवा भारत प्रभारी अश्विनी मिश्रा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक राव सूर्यदेव, शहरी प्रभारी सोमदत्त अरोड़ा, सुरेन्द्र नारंग, सुशीला गोयल व रीतू शामिल रही।
सेक्टर-12 में ही रविवारीय राहगिरी का कार्यक्रम भी पूर्ववत आयोजित हुआ, जिसमें खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि तिरंगे की आकृति में बने गुब्बारे के समूह को उड़ाकर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया और युवाओं में जोश भरा। इस अवसर पर उप निगम आयुक्त धीरज कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये। छोटे बच्चों व युवाओं ने सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रमों में भाग लेकर राहगिरी को खुशनुमा बना दिया। आज के राहगीरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के समक्ष खालसा कॉलेज करनाल की लड़कियों द्वारा गिद्दा व सोलो डांस की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही एमडी स्कूल बल्ला के बच्चों द्वारा भी दो डांस की प्रस्तुतियां राहगीरी स्टेज पर दी गई प्रभु डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा भी अपने अभिनय की प्रस्तुति दी गई उन सब के अलावा हर बार राहगिरी की शोभा बढ़ाने वाले बच्चों रिया स्नेहा सानया और यश इत्यादि सभी बच्चों ने भी देश भक्ति के गीत गाए व देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया हर बार की तरह नवीन कुमार ने बहुत ही सुंदर रंगोली बनाई जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के नाटक मंडली के कलाकारों ने देशभक्ति लोकगीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश पुनिया, उपनिरीक्षक भीम सिंह, डॉक्टर बीर सिंह, खालसा कॉलेज करनाल सरदार परमिंदर सिंह, बिट्टू नरवाल, राजेश्वरी रंधावा, मनोज पोर, सुशील छाबड़ा, अरुण सोई, रजनी, विनोद शर्मा, शुभम गोयल, राजीव ओहरी, लवकेश, सरदार गुरप्रीत सिंह, अजय सिंह, कृष्ण, शिवचंद्रन, मनोज कठपाल और प्रियंका कठपाल मौजूद रहे।

































