5100 की बुढ़ापा पैंशन के वादे को पूरा कराने के लिए होगा करनाल में ऐतिहासिक प्रदर्शन: घुम्मन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 13 जनवरी ) भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में संजय नगर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसान पंचायत में बुढ़ापा पैंशन 5100 रूपए मासिक करवाने के लिए भाकियू के बैनर तले प्रदेश में शुरू किए गए आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई। इसके साथ ही 16 जनवरी को करनाल में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को कामयाब बनाने हेतू कार्यकर्ताओं को जिम्मेंदारी बांटी गई। पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने किसानों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 16 जनवरी को करनाल में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार को बुढ़ापा पैंशन 5100 रूपए हर हालत करनी पडेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष घुम्मन ने कहा कि आगामी 16 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में प्रदेशभर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जाएगें। इसी कड़ी में करनाल स्थित पुरानी कचैहरी के समीप महात्मा गांधी चौंक पर एकत्रित होकर लघु सचिवालय तक भाजपा जजपा की गठबंधन की सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। घुम्मन ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को जजपा के घोषणा पत्र पर अमल करना चाहिए। अब इसमें देरी नही होनी चाहिए। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि वादा पूरा न होंने की वजह से बुढ़ों में किरकरी हो रही है। इसके अलावा किसान पंचायत में गन्ने का चालू खरीद सीजन के लिए 400 रूपए प्रति किवंटल भाव दिए जाने की भी मांग की गई। इस अवसर पर खंड प्रधान विनोद राणा, उपप्रधान कुलदीप राणा, कोषाध्यक्ष वासुदेव सचदेवा, किसान नेता धनेतर राणा, सरंक्षक सत्यवीर तौमर, कलेक्टर सिंह राणा, अमरीक सिंह, हरनाम सिंह ढ़ांगी, बिटटू सिंगपुरा, नछतर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।



































