डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में छात्रों ने ‘संविधान दिवस’ पर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु शपथ ली
BHT news, ऊना: डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ,ऊना के छात्रों ने ‘संविधान दिवस’ पर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु शपथ ली। विदित हो कि यह दिन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों ,कर्तव्यों और आदर्शों को याद करने का अवसर देता है ,जिन्हें 26 नवंबर ,1949 को बनकर तैयार किया गया था। अक्षित चौहान ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व से रहने की छात्रों, शिक्षकों को शपथ दिलवाई।प्राचार्य आर.एल पाठक ने छात्रों को संविधान की प्रस्तावना देते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान का हम सभी हिस्सा हैं| संविधान कानूनी दस्तावेज नहीं ,बल्कि राष्ट्रीय एकता, समाजिक न्याय, समानता का आधार स्तंभ है । श्री पाठक ने छात्रों को ‘गोल्डन रूल ऑफ़ स्टडी ‘पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन शैली अपनाकर व श्रेष्ठ नागरिक बनकर ही आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं| संविधान की सर्वोच्चता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। श्री आर.एल पाठक ने छात्रों कोमौलिक कर्तव्यों का पालन करने और देश के सर्वोच्च नागरिक बनने का आह्वान किया।




























