स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में शिक्षकों के लिए “लाइफ स्किल्स ट्रेनिंग” का सफल आयोजन
BHT news, ऊना स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को शिक्षकों के लिए एक विशेष “लाइफ स्किल्स ट्रेनिंग” का आयोजन सीबीएसई की तरफ से किया गया जिसके रिसोर्स पर्सन श्रीमती सुनीता कुमारी और श्रीमती वंदना गुलेरिया थे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें 21वीं सदी की आवश्यक जीवन-कौशलों से सशक्त बनाना था।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को संचार कौशल, निर्णय क्षमता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, समय प्रबंधन, नेतृत्व गुण, और टीमवर्क जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों पर केंद्रित गतिविधियों एवं चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिला। यह सत्र न केवल शिक्षकों के आत्मविकास में सहायक रहा, बल्कि उनके शिक्षण में नवाचार लाने की दिशा में भी प्रेरक सिद्ध हुआ।विद्यालय के एमडी धीरज शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल न केवल छात्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि अपने शिक्षकों के निरंतर विकास को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। विद्यालय प्रबंधन इस तरह की पहल को भविष्य में भी जारी रखने हेतु प्रतिबद्ध है, जिससे शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावशाली और मानवीय बनाया जा सके।इस अवसर पर स्कूल की ओर से एमडी धीरज शर्मा, श्रीमती अदिति शर्मा व श्रीमती पूजा शांडिल्य ,किशन कुमार,अलका ठाकुर , संजू कुमारी, सरिता लठ, रेनू शर्मा , पूजा जोशी, दीप्ति शर्मा, सृष्टि, आंचल जोशी, आंचल कपिला, महिका, अंजलि चंदेल ,सुजाता कुमारी राज रानी, सोनम, अंजू शर्मा, नाज़िया बेगम, गुरजीत कौर, शिखा ,आरतीशर्मा, पूजा कुमारी, बलजिंदर कौर , ममता, शालिनी, निशा, रजनी, मनप्रीत, मीनू ,शिखा, कंचन, मनदीप ,पूनम मोदी, ममता देवी, शिवानी,रुचि,नीलम,अंजू, रेणुका, राजीव ,उपेंद्र, वीरेंद्रविशेष रूप से उपस्थित रहे।

































