राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने सौंपा नियुक्ति पत्र
करनाल, आशुतोष गौतम ( 8 जनवरी ) एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने हिमाचल प्रदेश के विख्यात समाजसेवी सुमित सिंगला को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने सुमित सिंगला को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सुमित सिंगला ने एक वर्ष हिमाचल प्रदेश संयोजक के रूप में कार्य करते हुए भ्र्ष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए विशेष कार्य किए हैं अब उन्हें वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम के लिए पहले भी कार्य कर रहें हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे एंव अब राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैल रही है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है इसी माध्यम से भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एंव शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों कालेजों में सेमिनार आयोजित कर करप्शन के खिलाफ युवाओं व विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है। सेंट्रल विजिलैंस कमीशन की कर्तव्यनिष्ठता की ऑनलाइन शपथ को लोगो के बीच मे लेकर जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के तहत आमजन की भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचना ओर उनका समाधान करवाना, कर्तव्यनिष्ठ एंव ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना, समाजसेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना, आपसी भाईचारा एंव मानवता के संदेश के लिए कार्य करना आदि हैं। इस अवसर पर सरंक्षक बलजीत सल्याण एंव निदेशक पवन शर्मा भी उपस्थित रहे।































